एजेंसी न्यूज

Raju Srivastava Latest Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत अब भी नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

लोकप्रिय हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं तथा उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Raju Srivastava Latest Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत अब भी नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया
राजू श्रीवास्तव (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 13 अगस्त : लोकप्रिय हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं तथा उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक श्रीवास्तव अब भी होश में नहीं आये हैं. बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 वर्षीय श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई. यह भी पढ़ें : Urfi Javed के अजीबोगरीब कॉस्ट्यूम ने उड़ाए फैंस के होश, Video देखकर लोगों ने कहा- ये अश्लील फैशन है

एक सूत्र ने ‘पीटीआई-’ को बताया ‘‘श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं. वह बेहोश हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).