देश की खबरें | बिहार में 18 रैलियों को संबोधित करेंगे राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में आगामी छह दिन में 18 से अधिक रैलियों को संबोधित करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में आगामी छह दिन में 18 से अधिक रैलियों को संबोधित करें।

राजनाथ के कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Goa: गोवा के उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर के फोन से शेयर की गई अश्लील क्लिप, नेता ने लगाया शरारती तत्वों पर आरोप.

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सिंह 21 अक्टूबर को बाढ़, नोखा और औरंगाबाद और 22 अक्टूबर को बांका, बड़हरा एवं रामगढ़ में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार के तहत छह दिन में 18 से 20 रैलियों को संबोधित करेंगे। बिहार में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को तीन चरणों में चुनाव होंगे।

यह भी पढ़े | भविष्य विज्ञान और इनोवेशन सही ढंग से निवेश करना होगा, तभी हमें सही समय पर इसका लाभ मिल सकता है: पीएम मोदी: 19 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा जद(यू) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

राजग में सीटों के बंटवारे के तहत 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये होने वाले चुनाव में भाजपा को 121 सीटें मिली थी जिसमें से वह 110 सीटों पर स्वयं चुनाव लड़ रही है और अपने कोटे की 11 सीटें विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को दी हैं। इसी प्रकार से जद (यू) को 122 सीटें मिली थी जिसमें से वह 115 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसने अपने कोटे की सात सीटें ‘हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा’ के लिए छोड़ी हैं।

बिहार में तीन चरणों में मतदान के बाद मतगणना 10 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\