विदेश की खबरें | राजनाथ सिंह ने मास्को में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मास्को स्थित भारतीय दूतावास के परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मास्को, 23 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मास्को स्थित भारतीय दूतावास के परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिंह सोमवार को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत संघ की विजय की 75वीं वर्षगांठ पर मास्को में आयोजित होने वाले एक भव्य सैन्य परेड में भाग लेने और शीर्ष रूसी सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करने के लिए रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर मास्को में हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच ब्रिटेन सरकार का फैसला, 4 जुलाई से लॉकडाउन में दी जाएगी बड़ी ढील.

सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मास्को में आज भारतीय दूतावास का दौरा किया और महात्मा गांधी को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।’’

ट्वीट के साथ जारी तस्वीरों में सिंह फेस मास्क पहने और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े | रूस ने भारत को UN सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने की इच्छा जाहिर की, गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प को लेकर कही बड़ी बात.

परेड में भाग लेने के लिए 75 सदस्यीय भारतीय सैन्य टुकड़ी पहले ही मास्को पहुंच चुकी है।

भारतीय टीम चीन सहित कम से कम 11 देशों के सशस्त्र बल के जवानों के साथ परेड में भाग लेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\