देश की खबरें | देश की सुरक्षा में नौसेना की भूमिका बताने के लिए राजनाथ ने पुराणों का हवाला दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को देश की समुद्री सुरक्षा में भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए ‘पुराणों’ का हवाला दिया।

मुंबई,18 दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को देश की समुद्री सुरक्षा में भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए ‘पुराणों’ का हवाला दिया।

मुंबई में, निर्देशित मिसाइल से लैस विध्वंसक पोत ‘मोरमुगाओ’ को नौसेना में शामिल करने के बाद अपने संबोधन में सिंह ने पुराणों (हिंदू धर्म ग्रंथ) का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि पुराण केवल कल्पना मात्र हैं, लेकिन उनके पीछे जो सच है, वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

रक्षा मंत्री ने कहा,‘‘मैं यह सब आपके समक्ष कह रहा हूं, क्योंकि पुराणों में समुद्र के महत्व का वर्णन है। शायद ही कोई कहानी हो, जिसमें समुद्र का वर्णन ना हो। पुरणों में कुछ स्थानों पर भगवान विष्णु के क्षीर सागर (दूध का सागर) का वर्णन है, कुछ स्थानों पर राक्षसों के अत्याचार के कारण धरती के समुद्र से आश्रय मांगने का जिक्र है।’’

उन्होंने कहा कि सभी लोग रामायण में समुद्र की भूमिका से भलीभांति परिचित होंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह ‘समुद्र मंथन’ का उल्लेख करना चाहेंगे, जिसमें समुद्र से 14 रत्न निकले थे।

उल्लेखनीय है कि पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु ने एक विशाल कछुए के रूप में अवतरित होकर समुद्र मंथन में देवों और राक्षसों की मदद की थी।

उन्होंने कहा कि इन रत्नों में से एक देवी लक्ष्मी भी हैं, जिन्हें धन की देवी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि समुद्र समृद्धि और संपदा का स्रोत है।

रक्षा मंत्री ने नौसैनिकों से कहा,‘‘आप हमारे समुद्र की रक्षा करते हैं, इसलिए आप देश की संपदा और समृद्धि की भी रक्षा करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव