विदेश की खबरें | राजनाथ अमेरिका हिंद प्रशांत कमान के मुख्यालय के दौरे के लिए हवाई पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका हिंद प्रशांत कमान (यूएसइंडोपीएसीओएम) के मुख्यालय का संक्षिप्त दौरा करने के लिए बुधवार को अमेरिका के हवाई पहुंचे। यह अमेरिकी सशस्त्र बलों की एकीकृत लड़ाकू कमान है, जिसके जिम्मे अहम हिंद प्रशांत क्षेत्र है।

होनोलूलू (अमेरिका), 13 अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका हिंद प्रशांत कमान (यूएसइंडोपीएसीओएम) के मुख्यालय का संक्षिप्त दौरा करने के लिए बुधवार को अमेरिका के हवाई पहुंचे। यह अमेरिकी सशस्त्र बलों की एकीकृत लड़ाकू कमान है, जिसके जिम्मे अहम हिंद प्रशांत क्षेत्र है।

वाशिंगटन से आने पर अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल जॉन एक्विलिनो ने राजनाथ का स्वागत किया।

राजनाथ ने बुधवार को ट्विट किया, “अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान (यूएसइंडोपीएसीओएम) के मुख्यालय का दौरा करने के लिए हवाई के होनोलुलु पहुंचा हूं। मैं हवाई में कुछ समय रुकने के दौरान अमेरिकी प्रशांत सेना और प्रशांत वायुसेना के मुख्यालयों का भी दौरा करूंगा।”

अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान और भारतीय सेना के बीच व्यापक साझेदारी है, जिसमें सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण कार्यक्रम और रक्षा आदान-प्रदान शामिल है।

राजनाथ बधवार को हवाई में अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान मुख्यालय, प्रशांत बेड़े और प्रशिक्षण केंद्र का दौरा करने के बाद भारत लौटेंगे।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता के मद्देनजर भारत, अमेरिका और दुनिया के कई देश स्वतंत्र, खुले व प्रगतिशील हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने की अहमियत पर चर्चा कर रहे हैं।

चीन लगभग पूरे विवादित दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा जताता है। हालांकि, ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम भी इसके कुछ हिस्सों पर दावा करते हैं। बीजिंग ने दक्षिण चीन सागर में कई कृत्रिम द्वीप और सैन्य प्रतिष्ठान बनाए हैं।

राजनाथ ‘नेशनल मेमोरियल सेमिटरी ऑफ पैसिफिक’ में पुष्पांजलि अर्पित कर सकते हैं। वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ वाशिंगटन में भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लेने के लिए रविवार को अमेरिका पहुंचे थे। बाइडन प्रशासन के तहत आयोजित पहली 2+2 वार्ता सोमवार को हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\