एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजकुमार राव अभिनीत ‘मालिक’ ने पहले ‘वीकेंड’ पर 15.02 करोड़ रुपये कमाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजकुमार राव अभिनीत ‘मालिक’ ने तीन दिनों में देशभर के सिनेमा घरों से कुल 15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।

देश की खबरें | राजकुमार राव अभिनीत ‘मालिक’ ने पहले ‘वीकेंड’ पर 15.02 करोड़ रुपये कमाए

नयी दिल्ली, 14 जुलाई राजकुमार राव अभिनीत ‘मालिक’ ने तीन दिनों में देशभर के सिनेमा घरों से कुल 15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।

कुमार तौरानी की ‘टिप्स फिल्म’ और जय शेवक्रमणी की ‘नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स’ द्वारा निर्मित ‘मालिक’ का निर्देशन ‘भक्षक’ फिल्म से प्रसिद्ध हुए पुलकित ने किया है।

1980 के दशक के इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित यह एक्शन थ्रिलर फिल्म महत्वाकांक्षा, सत्ता और अस्तित्व के संघर्ष की एक मार्मिक कहानी है जो दर्शाती है कि बंदूक, लालच और वफादारी के सहारे चलने वाली दुनिया में तरक्की क्या कीमत चुकानी पड़ती है।

‘शाहिद’, ‘न्यूटन’, ‘स्त्री’ और ‘श्रीकांत’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले राव ‘मालिक’ में एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं।

निर्माता कंपनी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर फिल्म पोस्टर के साथ एक पोस्ट साझा कर सिनेमा घरों की टिकट खिड़की पर हुई कमाई की जानकारी दी।

‘मालिक’ ने पहले दिन देशभर में टिकट खिड़की पर 4.02 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला और दूसरे दिन 5.45 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म अब तक कुल 15.02 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

‘मालिक’ में मानुषी छिल्लर भी हैं। फिल्म का संगीत सचिन-जिगर और केतन सोढ़ा ने दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).