देश की खबरें | राजकुमार राव, भूमि पेडणेकर ने ‘बधाई दो’ की शूटिंग शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडणेकर की अगली कॉमेडी फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग मंगलवार को शुरू हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच जनवरी अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडणेकर की अगली कॉमेडी फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग मंगलवार को शुरू हो गयी।

यह फिल्म ‘बधाई हो’ की सीक्वल है।

पेडणेकर ने इंस्टाग्राम पर उत्तराखंड के देहरादून में शूटिंग के पहले दिन की तस्वीरें साझा की है। अदाकारा ने लिखा है, ‘‘नयी शुरुआत के लिए पूरी टीम को बधाई दो।’’

‘बधाई दो’ का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले फिल्म ‘हंटर’ (2015) का निर्देशन किया था।

‘बधाई हो’ की कहानी लिखने वाले सुमन अधिकारी और अक्षत घिल्डियाल ने ही इस फिल्म की भी कहानी लिखी है।

‘बधाई हो’ में आयुष्मान खुराना, सुरेखा सिकरी और सान्या ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी और इसका निर्देशन रवींद्रनाथ शर्मा ने किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now