एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर जल्द किलकारी गूंजेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने बुधवार को घोषणा की कि जल्दी ही उनके घर किलकारी गूंजने वाली है।

देश की खबरें | राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर जल्द किलकारी गूंजेगी

नयी दिल्ली, नौ जुलाई बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने बुधवार को घोषणा की कि जल्दी ही उनके घर किलकारी गूंजने वाली है।

दंपति ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर एक संयुक्त पोस्ट में यह खबर साझा की।

ग्यारह साल तक एक दूसरे को ‘डेट’ करने के बाद राव (40) और पत्रलेखा (35) ने नवंबर 2021 में शादी कर ली थी।

भूमि पेडनेकर, फराह खान और कियारा आडवाणी समेत कई हस्तियों ने 'इंस्टाग्राम' पर दंपति को बधाई दी।

अभिनेत्री सोनम कपूर ने लिखा, "अपने दोनों प्यारे दोस्तों के लिए बहुत खुश हूं।"

वरुण धवन ने भी लिखा, "बधाई हो।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).