एजेंसी न्यूज

रजनीकांत ने शराब की दुकानें फिर से खोलने को लेकर अन्नाद्रमुक को चेतावनी दी

उन्होंने ट्वीट कर सरकार से राजस्व सृजन के वैकल्पिक साधनों पर काम करने को भी कहा।

रजनीकांत ने शराब की दुकानें फिर से खोलने को लेकर अन्नाद्रमुक को चेतावनी दी
जमात

चेन्नई, 10 मई, सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु में शराब की दुकानों को दोबारा खोलने के खिलाफ सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक को यह कहते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसा हुआ तो पार्टी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में जीतकर फिर से सत्ता में आने का “सपना” नहीं देखना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट कर सरकार से राजस्व सृजन के वैकल्पिक साधनों पर काम करने को भी कहा।

मद्रास उच्च न्यायालय ने राज्य में शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए थे जिसके खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद रजनीकांत ने यह टिप्पणी की।

      दिग्गज अभिनेता ने ट्वीट में कहा कि अगर सरकार इस मोड़ पर टीएएसएमएसी की दुकानें खोलती है तो अन्नाद्रमुक को फिर से सत्ता में आने के सपने नहीं देखने चाहिए।

उन्होंने लिखा, “कृपया कोष भरने के बेहतर रास्तें ढूंढे।”

मद्रास उच्च न्यायालय ने कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन होने के आधार पर राज्य में टीएएसएमएसी(तमिलनाडु राज्य विपणन निगम) के तहत शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया था। तमिलनाडु सरकार शनिवार को राजस्व और वाणिज्यिक गतिविधियों में गंभीर नुकसान का तर्क देते हुए उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय पहुंची।

      मद्रास उच्च न्यायालय ने भारी भीड़ और सामाजिक दूरी का उल्लंघन होते देखकर शुक्रवार को राज्य में शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).