देश की खबरें | फिल्मी हस्तियों, राजनेताओं से मिली शुभकामनाओं का रजनीकांत ने किया शुक्रिया अदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुस्कार मिलने की घोषणा के बाद फिल्मी हस्तियों, राजनेताओं, शुभचिंतकों और प्रशंसकों से मिली शुभकामनाओं का शुक्रिया अदा किया।

चेन्नई, दो अप्रैल सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुस्कार मिलने की घोषणा के बाद फिल्मी हस्तियों, राजनेताओं, शुभचिंतकों और प्रशंसकों से मिली शुभकामनाओं का शुक्रिया अदा किया।

रजनीकांत को तीन मई को वर्ष 2019 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में घोषणा की थी।

अभिनेता ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘ प्रमुख राजनेताओं, फिल्म जगत के मेरे दोस्तों, सहकर्मियों, शुभचिंतकों, मीडिया, हरेक शख्स जिसने मुझे बधाई देने के लिए समय निकाला और भारत तथा दुनियाभर में बसे मेरे प्रिय प्रशंसकों का प्यार, शुभकामनाओं और बधाइयों का दिल से शुक्रिया।’’

प्रतिष्ठित पुरस्कार देने के लिए 70 वर्षीय अभिनेता ने बृहस्पतिवार को केन्द्र को धन्यवाद दिया था और कहा था कि वह इसे अपने दोस्त राज बहादुर, बड़े भाई सत्यनारायण राव और उन सभी को समर्पित कर रहे हैं, जिन्होंने रजनी को वह बनाया जो वह आज हैं।

उन्होंने कहा था, ‘‘मैं यह पुरस्कार अपने दोस्त एवं बस चालक राज बहादुर जिसने मेरी अभिनय की प्रतिभा को पहचाना और मुझे प्रोत्साहित किया, अपने बड़े भाई सत्यनारायण राव गायकवाड़ जिन्होंने गरीबी से लड़ते हुए मुझे अभिनेता बनाने के लिए बहुत बलिदान दिए और अपने गुरु के. बालाचंद्र को समर्पित करता हूं जिन्होंने इस रजनीकांत को बनाया।”

एक बयान में रजनीकांत ने यह पुरस्कार निर्माताओं, निर्देशकों, वितरकों, थियेटर मालिकों, मीडिया, तमिल जनता को भी समर्पित किया, “जिन्होंने मुझे यह जीवन, दुनिया भर में मेरे प्रशंसक दिए।”

फिल्म जगत में वैसे तो अनेक करिश्माई सितारे हैं किंतु रजनीकांत का स्थान उनमें सबसे अलग है क्योंकि आज भी उनके कई प्रशंसक उन्हें किसी देवता की तरह पूजते हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी सफलता की गाथा और उनके नाम पर आए दिन नये चुटकुले गढ़े जाना उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।

अभिनेता का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है, पहले कुली और फिर बस कंडक्टर के रूप में काम करते हुए रजनी फिल्मों तक पहुंचे और साल दर साल ‘एंथिरन’ और ‘काला’ जैसी अनेक फिल्में करते हुए दक्षिण भारत के बड़े स्टार बन गये।

जाने-माने तमिल फिल्म निर्देशक के. बालचंद्र की सलाह पर रजनीकांत ने तमिल बोलना भी सीख लिया और उनकी 1975 में आई फिल्म ‘अपूर्व रंगांगल’ से फिल्मों में पदार्पण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड