देश की खबरें | रजनीकांत ने मारी सेल्वराज की फिल्म 'मामन्नन' की प्रशंसा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्मकार मारी सेल्वराज की फिल्म 'मामन्नन' की प्रशंसा करते हुए कहा है कि राजनीति पर बनी यह फिल्म समानता को बढ़ावा देती है।

चेन्नई, पांच जुलाई सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्मकार मारी सेल्वराज की फिल्म 'मामन्नन' की प्रशंसा करते हुए कहा है कि राजनीति पर बनी यह फिल्म समानता को बढ़ावा देती है।

सिनेमाघरों में पिछले महीने रिलीज हुई तमिल फिल्म 'मामन्नन' में लोकप्रिय हास्य अभिनेता वादिवेलु, निर्माता से अभिनेता बने उदयनिधि स्टालिन के साथ-साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फहाद फासिल और कीर्ति सुरेश जैसे कलाकार हैं।

रजनीकांत ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मारी सेल्वराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म समानता पर जोर देने वाली एक अद्भुत कृति है। मैं उनके कार्य की सराहना करता हूं। फिल्म में वादिवेलु, उदयनिधि और भगत बेसिल के उत्कृष्ट अभिनय के लिए उन्हें बधाई देता हूं।’’

सेल्वराज ने कहा कि वह रजनीकांत की ओर से फिल्म की प्रशंसा किए जाने को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने रजनीकांत के साथ उनकी हालिया मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

मारी सेल्वराज ने ट्वीट किया, ‘‘ मेरी तीसरी फिल्म 'मामन्नन' की प्रशंसा करने के लिए, मैं सुपरस्टार रजनीकांत सर के प्रति तहे दिल से आभार और खुशी व्यक्त करता हूं। ’’

'मामन्नन' जाति की राजनीति, आरक्षण और सामाजिक अन्याय के विषयों पर आधारित फिल्म है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें