जरुरी जानकारी | रजत बनर्जी इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसएिशन के नये चेयरमैन बने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एमवे इंडिया के कॉरपोरेट मामलों के उपाध्यक्ष रजत बनर्जी ने सीधे ग्राहकों को सामान बेचने वाली कंपनियों के शीर्ष निकाय आईडीएसए के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है।
नयी दिल्ली, 30 सितंबर एमवे इंडिया के कॉरपोरेट मामलों के उपाध्यक्ष रजत बनर्जी ने सीधे ग्राहकों को सामान बेचने वाली कंपनियों के शीर्ष निकाय आईडीएसए के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है।
प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग के लिये स्वायत्त, स्व-नियामकीय निकाय आईडीएसए (इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसएिशन) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान के अनुसार, ‘‘इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसएिशन की 25वीं सालाना आम बैठक में बनर्जी को चेयरमैन चुना गया और उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।’’
उन्होंने हर्बलाइफ न्यूट्रिशन की निदेशक (नियामक एवं सरकारी मामले) रिनी सान्याल का स्थान लिया जिनका दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। बनर्जी का कार्यकाल 2023 तक होगा।
आईडीएसए ग्राहकों को प्रत्यक्ष रूप से सामान बेचने वाले उद्योग के लिए एक स्वायत्त, स्व-नियामकीय निकाय है।
बयान के अनुसार ओरिफ्लेम इंडिया के कंपनी मामलों के निदेशक विवेक कटोच को उपाध्यक्ष चुना गया है।
बनर्जी ने एक बयान में कहा, ‘‘...डायरेक्ट सेलिंग देश के ग्रामीण क्षेत्रों में पैठ बनाने, लोगों को आजीविका प्रदान करने और बिक्री की कला में कुशल बनाने में मददगार रही है। हमने देशभर में डायरेक्ट सेलिंग-लोगों के व्यवसाय- को आगे बढ़ाने के लिए एक रूपरेखा तैयार की है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)