देश की खबरें | राजस्थान का सालाना बजट बुधवार को पेश होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट बुधवार को पेश किया जाएगा।
जयपुर, 18 फरवरी राजस्थान सरकार का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट बुधवार को पेश किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी सुबह 11 बजे राजस्थान विधानसभा में राज्य का आय व्यय अनुमान 2025-26 पेश करेंगी। कुमारी ने मंगलवार को बजट को अंतिम रूप दे दिया।
उन्होंने अधिकारियों के साथ इसकी फोटो 'एक्स' पर साझा करते हुए लिखा,'राजस्थान बजट 2025-26 को अंतिम रूप दिया।'
आधिकारिक बयान के अनुसार,'उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी 19 फरवरी (बुधवार) को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राज्य के वर्ष 2025-26 के बजट को अंतिम रूप दिया।'
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव (बजट) देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव (व्यय) नवीन जैन, शासन सचिव (राजस्व) कुमारपाल गौतम व निदेशक (बजट) बृजेश किशोर शर्मा उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी को राज्यपाल राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर से सात फरवरी को जवाब दिया गया। इसके बाद आठ से 18 फरवरी तक सदन में अवकाश रहा।
पृथ्वी कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

