एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | राजस्थान का वार्षिक बजट 19 फरवरी का पेश होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 19 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी।

जरुरी जानकारी | राजस्थान का वार्षिक बजट 19 फरवरी का पेश होगा

जयपुर, 28 जनवरी राजस्थान सरकार वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 19 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी।

राजस्थान की 16वीं विधानसभा का तीसरा सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण से होगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर तीन, पांच और छह फरवरी को बहस होगी। सरकार की ओर से इसका जवाब सात फरवरी को दिया जाएगा।

वहीं आठ से 18 फरवरी तक सदन में अवकाश रहेगा और 19 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि सदन को गुलाबी रंग से सजाया गया है। बेंचों के कालीन और असबाब अब चमकीले गुलाबी रंग के होंगे। पहले इसका रंग हल्का हरा होता था। यह बदलाव जयपुर की विरासत के अनुरूप है। जयपुर को गुलाबी नगर के नाम से जाना जाता है।

इसके साथ ही नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) के तहत विधायकों की सीटों पर आईपैड लगाए हैं। अब प्रत्येक विधायक के पास अपनी सीट के सामने आईपैड होगा। विधानसभा को कागज रहित बनाने के लिए यह नवाचार किया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह सत्र पूरी तरह से 'पेपरलैस' नहीं होगा क्योंकि सभी विधायकों का प्रशिक्षण पूरा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो सत्रों में प्रस्तुत लगभग 90 प्रतिशत प्रश्नों के उत्तर दिए जा चुके हैं तथा इसे 95 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा, "अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रश्नों का उत्तर समयबद्ध तरीके से दिया जाए।"

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).