देश की खबरें | राजस्थान : विवाहेत्तर संबंधों के कारण युवक की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटपूतली कस्बे में कथित विवाहेत्तर संबंधों के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जयपुर, 14 अगस्त राजस्थान के कोटपूतली कस्बे में कथित विवाहेत्तर संबंधों के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात भोलाराम गुर्जर अपने घर में सो रहा था उसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने गुर्जर पर हमला करने वाले नवीन जाट को पहचान लिया।
पुलिस ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले घायल गुर्जर को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी नवीन जाट के गुर्जर की पत्नी से विवाहेत्तर संबंध थे और वह उससे शादी करना चाहता था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2021 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

