देश की खबरें | राजस्थान : कार की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटा घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में स्थित दशहरा मैदान में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 42 वर्षीय एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोटा (राजस्थान), 27 अप्रैल राजस्थान के कोटा में स्थित दशहरा मैदान में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 42 वर्षीय एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उप निरीक्षक (किशोरपुरा) रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि पीड़ितों की पहचान मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की निवासी गीताबाई और उनके बेटे रमेश (20) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि मां और बेटा अपने अस्थायी तंबू के बाहर बैठकर खाना बना रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी सुबह करीब साढ़े छह बजे मिली जिसके बाद पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां गीताबाई की मौत हो गई, जबकि रमेश का अभी इलाज चल रहा है।
प्रसाद ने कहा कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर चालक ने पुलिस को बताया कि गलती से एक प्लास्टिक की बोतल ब्रेक के नीचे फंस गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गया।
पुलिस के मुताबिक, गीताबाई अपने पति कान्हाराम, बेटे और बेटियों के साथ एक सप्ताह पहले ही काम की तलाश में यहां आई थीं।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

