देश की खबरें | राजस्थान: दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, पुलिस को वैवाहिक विवाद के चलते आत्महत्या का संदेह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झालावाड़ जिले में 27 वर्षीय एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कथित तौर पर कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस को संदेह है कि वैवाहिक विवाद के कारण उसने आत्महत्या कर ली।
कोटा, एक जुलाई राजस्थान के झालावाड़ जिले में 27 वर्षीय एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कथित तौर पर कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस को संदेह है कि वैवाहिक विवाद के कारण उसने आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को सुनेल क्षेत्र के दुबलिया गांव में घटित हुई।
सुनेल थाना प्रभारी विष्णु सिंह ने बताया कि अनिल गुर्जर की पत्नी रामभरोसे बाई अपनी बेटी प्राची (तीन) और बेटे गुरु (एक) के साथ अपने खेत में स्थित कुएं में कूद गईं।
अधिकारी ने बताया कि रस्सी से बंधे शवों को रात करीब नौ बजे कुएं से बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रख दिया गया। मंगलवार सुबह शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
आगे की जांच के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दंपत्ति झालरापाटन कस्बे के गुर्जर मोहल्ला स्थित अपने पैतृक घर में अनिल के बड़े भाई के साथ रह रहे थे, लेकिन महिला अलग घर में रहना चाहती थी।
सोमवार दोपहर को परिवार दुबलिया गांव में अपनी कृषि भूमि पर नए बने घर में रहने के लिए चला गया। शाम को अनिल घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गया और वापस लौटने पर पाया कि उसकी पत्नी और बच्चे गायब हैं।
उसने पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने खोजबीन शुरू की और कुएं से तीनों शव बरामद किए।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला घरेलू परेशानियों के कारण तनाव में थी और जब उसका पति बाहर गया था तब उसने आत्महत्या कर ली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

