देश की खबरें | राजस्थान : पति की हत्या के मामले में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने पति की हत्या करने के मामले में एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जयपुर, 19 मार्च राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने पति की हत्या करने के मामले में एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त(दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि सब्जी विक्रेता धन्नालाल सैनी की 16 मार्च को मुहाना इलाके में हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने उसकी पत्नी गोपाली देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद गोपाली ने अपने प्रेमी दीनदयाल की मदद से पति धन्नालाल की हत्या करने का अपराध कबूल किया। इसके बाद मंगलवार शाम को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपायुक्त ने कहा, "धन्नालाल की पत्नी गोपाली देवी (42) का दीनदयाल (30) के साथ विवाहेतर संबंध के बारे में उसके पति को पता चल गया था। वह 15 मार्च को दीनदयाल की दुकान पर गया, जहां गोपाली काम करती है। दीनदयाल और धन्नालाल में झगड़े के बाद गोपाली और दीनदयाल ने धन्नालाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।"
उन्होंने बताया कि हत्या के बाद उन्होंने शव को एक बोरे में भरकर आग लगा दी। अगली सुबह शव बरामद किया गया।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)