देश की खबरें | राजस्थान: महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में जयपुर जिले के बस्सी थानाक्षेत्र में 35 वर्षीय महिला का दौसा से अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव कुंए में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जयपुर, 25 अप्रैल राजस्थान में जयपुर जिले के बस्सी थानाक्षेत्र में 35 वर्षीय महिला का दौसा से अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव कुंए में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दौसा पुलिस अधीक्षक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि महिला रविवार सुबह जयपुर से अपने मायके दौसा के लिए निकली थी। उन्होंने बताया कि वह बस से दौसा में अपने गांव के बस स्टैंड पर पहुंची और अपने घर के लिए जा रही थी, उसी दौरान आरोपियों ने उसे एक वाहन में बिठाकर घर तक छोड़ने की बात कही।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने महिला को जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को जयपुर जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के एक कुंए में डाल दिया।
गुप्ता ने बताया कि जब महिला दौसा में अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने रविवार शाम को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रामगढ़ पचवारा थाने में दर्ज करवाई। महिला का शव सोमवार तड़के जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों में से एक आरोपी की पहचान कालूराम मीणा के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोंप दिया गया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी महिला के परिचित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2022 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

