देश की खबरें | राजस्थान : युवक की मौत के मामले में ग्रामीण धरने पर बैठे, पुलिस पर लगाए आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के करौली जिले में एक युवक की मौत से नाराज ग्रामीण पुलिस पर उसकी मौत का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों की मांग है कि आश्रितों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।
जयपुर, 25 मार्च राजस्थान के करौली जिले में एक युवक की मौत से नाराज ग्रामीण पुलिस पर उसकी मौत का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों की मांग है कि आश्रितों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।
मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को सजा दिए जाने की मांग की है।
घटना करौली जिले के लांगरा थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की है। थानाधिकारी बालकिशन ने बताया कि मंगलवार शाम को मंडरेल थानाधिकारी मानसिंह मीणा गश्त पर थे। गश्ती दल ने बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। चालक विजय सिंह गुर्जर ने वाहन तेज चला कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक विजय सिंह की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि परिवार वालों से इस संबंध में मामला दर्ज करवाने और शव को पोस्टमार्टम कराने को कहा गया, लेकिन उनकी मांग है कि मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये।
उन्होंने बताया कि करीब 100-125 ग्रामीण शव के साथ श्यामपुर मोड़ धरने पर बैठे है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के उचित कारणों का खुलासा हो सकेगा।
वही, विपक्षी दल भाजपा ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया कि पुलिसकर्मियों द्वारा युवक विजय सिंह गुर्जर की कथित पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है। पुलिस से नाराज आक्रोशित ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। राज्य सरकार विजय सिंह की मौत की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दिलवाएं तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाएं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

