एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: भाजपा विधायक की टिप्पणी के बाद सदन में हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गोपाल शर्मा द्वारा कांग्रेस विधायक रफीक खान को ‘‘पाकिस्तानी’’ कहे जाने पर हंगामा हुआ।

देश की खबरें | राजस्थान: भाजपा विधायक की टिप्पणी के बाद सदन में हंगामा

जयपुर, सात मार्च राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गोपाल शर्मा द्वारा कांग्रेस विधायक रफीक खान को ‘‘पाकिस्तानी’’ कहे जाने पर हंगामा हुआ।

विधानसभा में शहरी विकास विभाग (यूडीएच) की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब खान ने शर्मा के भाषण और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर उनकी आलोचना शुरू कर दी।

खान शहरी विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस और भाजपा शासन की तुलना कर रहे थे। इस दौरान भाजपा विधायक शर्मा खड़े होकर ‘‘पाकिस्तानी-पाकिस्तानी’’ कहने लगे, जिसका कांग्रेस विधायकों ने कड़ा विरोध किया।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस विधायकों ने इस पर आपत्ति जताई जिसके बाद शोर शराबा एवं हंगामा शुरू हो गया।

खान ने शर्मा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ देर पहले एक विधायक बोल रहे थे। इसी दौरान विधायक गोपाल शर्मा खड़े होकर बोलने लगे और उन्होंने कई बार ‘‘पाकिस्तानी पाकिस्तानी’’ शब्‍द कहा। शर्मा ने अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी टिप्पणी की थी।

कांग्रेस विधायकों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो उन्होंने माफी मांग ली क्योंकि अध्यक्ष ने आपत्ति जताई कि वह किसी ऐसे व्यक्ति का नाम नहीं ले सकते जो सदन का सदस्य नहीं है।

शर्मा ने बाद में अन्य दिवंगत कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाए और फिर माफी मांगी। इस पर रफीक खान ने कटाक्ष किया, जिसके बाद विधानसभा में हंगामा हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2025 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).