देश की खबरें | राजस्थान : कोटा में बेरोजगार युवक ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में 25 साल के एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को संदेह है कि बेरोजगारी के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
कोटा, 18 मई राजस्थान के कोटा में 25 साल के एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को संदेह है कि बेरोजगारी के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुन्हाड़ी इलाके की लक्ष्मण विहार कॉलोनी के उज्ज्वल गुप्ता ने बीती रात को अपने कमरे के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि उज्ज्वल ने कुछ साल पहले बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की डिग्री हासिल की थी और वह भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
वृत्ताधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि उज्ज्वल को उसके परिवार के सदस्यों ने देर रात दो बजे फांसी पर लटका हुआ पाया जब उन्होंने उसके कमरे का दरवाजा खुला देखा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
उज्ज्वल के पिता कोटा ताप विद्युत संयंत्र में सहायक इंजीनियर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बेरोजगारी के कारण 'अवसाद' में था जबकि उसके दोस्तों को नौकरी मिल गई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

