एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान : टोंक में पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने मंगलवार को टोंक जिले में एक पुलिस के कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति को परिवादी से 13,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

देश की खबरें | राजस्थान : टोंक में पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, छह जुलाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने मंगलवार को टोंक जिले में एक पुलिस के कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति को परिवादी से 13,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने यहां बताया कि टीम ने पुलिस थाना बरौनी के कांस्टेबल चालक देवनारायण को अपने दलाल पप्पू गुर्जर (निजी व्यक्ति) के माध्यम से परिवादी से 13 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी कांस्टेबल देवनारायण गुर्जर उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली से बजरी परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई नहीं करने की एवज में अपने दलाल पप्पू गुर्जर के माध्यम से रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।

ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को आरोपी कांस्टेबल देवनारायण को अपने दलाल पप्पू गुर्जर के माध्यम से परिवादी 13 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी देवनारायण की जामा-तलाशी में उसके कब्जे से 56,380 रुपये नकद भी बरामद किये गये हैं, जिसका स्पष्टीकरण आरोपी द्वारा नहीं दिये जाने पर उक्त राशि भी जब्त कर ली गई है।

आरोपियों के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2021 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).