देश की खबरें | राजस्थान : रिश्वतखोरी के मामले में अग्निशमन अधिकारी सहित दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेने के दो अलग-अलग मामलों में अग्निशमन के एक अधिकारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

जयपुर, 20 जुलाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेने के दो अलग-अलग मामलों में अग्निशमन के एक अधिकारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

ब्यूरो ने एक बयान जारी कर बताया कि नागौर जिले में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात जयप्रकाश और भरतपुर नगर निगम कार्यालय में अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार जाट को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

बयान के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी तकनीकी सहायक जयप्रकाश बिजली कनेक्शन की फाइल पास करने की एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत मांग कर उन्हें परेशान कर रहा था।

एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी जयप्रकाश को 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बयान के मुताबिक, दूसरे मामले में आरोपी अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार जाट पेट्रोल पंप की फायर 'एनओसी' जारी करने की एवज में शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।

बयान में बताया गया कि टीम ने शनिवार को आरोपी अरुण कुमार को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बयान के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू