एजेंसी न्यूज

राजस्थान : कोरोना वायरस संक्रमण से दो माह के बच्चे की मौत, हृदय संबंधी समस्या भी थी

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से आगरा के दो माह के बच्चे को बुधवार को यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गयी। उसे ह्रदय संबंधी बीमारी भी थी।

राजस्थान : कोरोना वायरस संक्रमण से दो माह के बच्चे की मौत, हृदय संबंधी समस्या भी थी
जमात

जयपुर, 14 मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए दो माह के एक बच्चे की बृहस्पतिवार को मौत हो गयी है। इस बीच राज्य में इस वायरस से संक्रमण से 66 नये मामले सामने आए हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से आगरा के दो माह के बच्चे को बुधवार को यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गयी। उसे ह्रदय संबंधी बीमारी भी थी।

इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 122 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नये मामले आए हैं जिनमें जयपुर में 13, उदयपुर में 20, नागौर में 16, जोधपुर में सात, सीकर में तीन व जालौर में दो नये मामले शामिल हैं। राज्य में अब तक संक्रमित मामलों की कुल संख्या 4,394 हो गयी है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ- साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).