देश की खबरें | राजस्थान: सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार तड़के एक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई।
जयपुर, 30 सितंबर राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार तड़के एक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल के ट्रक से टकरा जाने और उसमें आग लग जाने के कारण हुआ।
पुलिस ने बताया कि विजय और उसका भाई आकाश तड़के चार बजे गंगापुर सिटी जाने के लिए अपने घर से निकले थे।
उसने बताया कि आकाश बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गया, जिससे वाहन में आग लग गई।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में आकाश जलने से मौत हो गई, जबकि विजय ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2023 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

