देश की खबरें | राजस्थान : कार-ट्रक भिडंत में कार सवार तीन छात्रों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उद्योग नगर थाना के थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि मृतको की पहचान हरियाणा के जींद जिला निवासी नितिन (25), झुंझुनूं के काकोडा निवासी प्रतीक (21) तथा चूरू के सिद्धमुख थाना इलाके स्थित तांबाखेड़ी के निवासी रविन्द्र (25) पूनिया के रूप में की गई है।
उद्योग नगर थाना के थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि मृतको की पहचान हरियाणा के जींद जिला निवासी नितिन (25), झुंझुनूं के काकोडा निवासी प्रतीक (21) तथा चूरू के सिद्धमुख थाना इलाके स्थित तांबाखेड़ी के निवासी रविन्द्र (25) पूनिया के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि हादसा झुंझुनूं बाइपास पर आरटीओ तिराहे पर हुआ, जहां झुंझुनूं की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
जांगिड़ ने बताया कि हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि तीनों मृतक दोस्त थे और सीकर में रहकर डिफेंस एकेडमी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
थानाधिकारी ने बताया कि नितिन, नाना से उपहार में मिली कार को कुछ दिन पहले ही हरियाणा से सीकर लाया था और मंगलवार की सुबह वह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था।
उन्होंने बताया कि तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

