Rajasthan: एक ही परिवार के तीन लोग अपने घर में मृत मिले

राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में शनिवार रात को दो साल का बच्चा समेत एक ही परिवार के तीन लोग अपने घर में मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

जयपुर, 17 अप्रैल : राजस्थान (Rajasthan) के सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में शनिवार रात को दो साल का बच्चा समेत एक ही परिवार के तीन लोग अपने घर में मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने बताया कि गांवडी गांव के कुम्हारों की ढाणी (बस्ती) में संपत कुम्हार के पड़ोसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संपत कुम्हार (28) को फंदे से लटका पाया.

वहीं, उसकी पत्नी पूजा (24) और दो वर्षीय बेटा चूनू पलंग पर बेहोश मिला. पुलिस ने बताया, ‘‘तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत लाया हुआ घोषित कर दिया.’’ उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये. यह भी पढ़ें : दिल्ली : जहांगीरपुरी में हिंसा मामले में 14 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि संपत मुम्बई में मजदूरी का काम करता था. वह होली पर अपने घर आया था. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि महिला और बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Hyderabad Shocker: हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला, शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड