एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: युवक को पेड़ से उल्टा लटका कर पीटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में उदयपुर के झाडोल थाना क्षेत्र में एक युवक को पेड़ से उल्टा लटका कर उसकी पिटाई करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान: युवक को पेड़ से उल्टा लटका कर पीटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 19 फरवरी राजस्थान में उदयपुर के झाडोल थाना क्षेत्र में एक युवक को पेड़ से उल्टा लटका कर उसकी पिटाई करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

थानाधिकारी श्रवण जोशी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई थी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित दुर्गेश लाल (25) की ओर से दायर शिकायत के आधार पर आरोपी प्रभुलाल (26), राजू (21) और भेरूलाल (27) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 143, 342,365 के तहत मामला दर्ज किया गया तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जोशी ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है तीनों आरोपी दुर्गेश का अपहरण कर उसे जंगल में ले गये, जहां उसे एक पेड़ से उल्टा लटका दिया और उसकी पिटाई की।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि प्रभुलाल को दुर्गेश पर उसकी बहन को भगा ले जाने का शक था, जिस कारण पीड़ित की पिटाई की गई। उन्होंने बताया कि घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को ‘वायरल’ हुआ था।

थानाधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि प्रभुलाल की बहन ने दुर्गेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रविवार को थाने में एक शिकायत दायर की, जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत एक मामला दर्ज किया और इसकी जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2023 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).