देश की खबरें | राजस्थान : शिक्षक ने परीक्षा के दौरान छात्र से स्कूल में मुर्गा कटवाया, निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा परीक्षा के दौरान नवीं कक्षा के छात्र से मुर्गा कटवाने और उसे साफ करवाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उदयपुर(राजस्थान), 27 अप्रैल उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा परीक्षा के दौरान नवीं कक्षा के छात्र से मुर्गा कटवाने और उसे साफ करवाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय के शिक्षक मोहनलाल डोडा ने नवीं कक्षा के छात्र राहुल कुमार पारगी को परीक्षा बीच से उठवाया और दबाव बनाकर मुर्गा कटवाया।
घटना की सूचना गांव मे फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और इसकी शिकायत मंत्री बाबूलाल खराड़ी से की गई। मंत्री बाबूलाल खराड़ी नें पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है।
अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय के अन्य बच्चों ने पिछले एक महीने से स्कूल में पोषाहार नहीं मिलने की भी शिकायत की है। आरोपी शिक्षक द्वारा स्कूल के रसोइयों को भगाने का आरोप लगाया गया है, जिससे बच्चों को भोजन से वंचित रहना पड़ रहा है।
मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए कोटड़ा उपखंड अधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक को मुर्गा कटवाने के कृत्य का दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन काल में शिक्षक का केंद्र मावली कर दिया गया। सं कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)