एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान : झुंझुनू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरे की छत गिरी, कोई नुकसान नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के कमरे की छत का एक हिस्सा सोमवार को गिर गया। इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान : झुंझुनू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरे की छत गिरी, कोई नुकसान नहीं

जयपुर, एक जुलाई राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के कमरे की छत का एक हिस्सा सोमवार को गिर गया। इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव में हुई। इस घटना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को जीर्ण-शीर्ण इमारत के बाहर काम करना पड़ रहा है, जहां वे खुले में मरीजों को देख रहे हैं। इस घटना से पीएचसी के कर्मचारियों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

उन्होंने कहा कि पीएचसी की इमारत लंबे समय से दयनीय स्थिति में है फिर भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण वहीं से स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।

पीएचसी की प्रभारी डॉ. अनीता ने कहा, ‘‘ एक कमरे की छत गिरी और तेज धमाके जैसी आवाज हुई। हादसे के समय कमरे के अंदर कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।’’

उन्होंने कहा कि इमारत की हालत के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

पीएचसी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि इमारत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है और कभी भी पूरी तरह से ढह सकती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए या भवन की तत्काल मरम्मत की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).