एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान : धौलपुर में घर से दवा लेने निकले पति-पत्नी के शव नदी में मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के धौलपुर जिले में दवा लेने के लिए घर से निकले पति-पत्नी के शव नदी में मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान : धौलपुर में घर से दवा लेने निकले पति-पत्नी के शव नदी में मिले

जयपुर, 29 जुलाई राजस्थान के धौलपुर जिले में दवा लेने के लिए घर से निकले पति-पत्नी के शव नदी में मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को दिहोली थाना क्षेत्र के ढोंडे का पुरा गांव के पास हुई। ग्रामीणों ने शवों को देखा और अधिकारियों को सूचित किया।

मृतकों की पहचान महेश (35) और उनकी पत्नी बबीता (30) के रूप में हुई है, जो ढोंडे का पुरा गांव के रहने वाले थे। महेश आगरा में मजदूरी करता था।

दिहोली के थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि शवों को बरामद कर उनके परिवार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए सरकारी शवगृह भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दंपत्ति सोमवार सुबह मोटरसाइकिल से आगरा के लिए निकले थे। पार्वती नदी के किनारे बाइक और महेश का पहचान पत्र वाला एक बैग मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).