देश की खबरें | राजस्थान : छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाला आरोपी अध्यापक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के टोंक जिले में एक सरकारी अध्यापक को पांचवीं कक्षा की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और उनसे छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिक्षा विभाग ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया है।
जयपुर, 30 सितंबर राजस्थान के टोंक जिले में एक सरकारी अध्यापक को पांचवीं कक्षा की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और उनसे छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिक्षा विभाग ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार अध्यापक को अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
निवाई के थाना प्रभारी हरिराम वर्मा ने बताया कि झिलाई ब्लॉक के गोपालपुरा गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापक लईक अहमद कुरैशी के खिलाफ पांचवीं कक्षा की दो बच्चियों के परिजनों की ओर से बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने का मामला शुक्रवार को दर्ज करवाया गया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी सरकारी अध्यापक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया था। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी अध्यापक ने पांचवीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ 10 सितंबर को कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उन्हें मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाये।
वहीं शिक्षा विभाग ने सोमवार को एक आदेश जारी कर आरोपी सरकारी अध्यापक को निलंबित कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

