एजेंसी न्यूज

Rajasthan: यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉलिटेक्निक महिला कॉलेज का निलंबित प्राचार्य गिरफ्तार

छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित किए गए पॉलिटेक्निक महिला कॉलेज के प्राचार्य सैयद मशकूर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Rajasthan: यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉलिटेक्निक महिला कॉलेज का निलंबित प्राचार्य गिरफ्तार

जयपुर, 13 मार्च : छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित किए गए पॉलिटेक्निक महिला कॉलेज के प्राचार्य सैयद मशकूर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. कॉलेज के कर्मचारियों और छात्राओं ने तीन फरवरी को तकनीकी शिक्षा सचिव को इस संबंध में शिकायत दी थी,जिसके बाद आरोपी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया था.

पुलिस के अनुसार आरोपी ने मामले की दोबारा जांच की अपील की थी. इस पर जांच टीम जब 10 मार्च को कॉलेज पहुंची तो छात्राओं ने प्राचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. पुलिस के अनुसार इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया, बुधवार को पीड़ित छात्राओं ने अदालत में बयान दिए. यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस के एएसआई की ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत

पुलिस उपायुक्त तेजस्विनी गौतम ने बताया कि छात्राओं ने तत्कालीन प्राचार्य सैयद मशकूर अली के खिलाफ शिकायत की थी, इस पर प्रताप नगर थाने की थानाधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया और 11 मार्च को आरोपी को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी छात्राओं से छेड़छाड़ करता था और उन्हें मैसेज भेजता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).