देश की खबरें | राजस्थान: भाजपा कमेटी की बैठक में विधानसभा की सात सीट पर उपचुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें सात विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 13 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें सात विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कमेटी ने संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा की, जिसे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक में रखा जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल नहीं हुईं।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन सरकार के कार्यों को आम आदमी तक पहुंचाने का काम करता है और आम आदमी की समस्याओं को भी सरकार तक पहुंचाता है। ऐसे में मौजूदा सरकार के साथ संगठन का बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद की राजनीति करती है और भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति करती है। भाजपा में फैसले थोपे नहीं जाते बल्कि सबकी सहमति से ही पार्टी किसी नतीजे पर पहुंचती है।

उन्होंने कहा कि हमें जातिवाद से ऊपर उठकर विकास की दिशा में मिलकर आगे बढ़ना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के नौ महीने के शासन के बेमिसाल और अभूतपूर्व विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। सरकार ने हर वर्ग के लिए बेहतर काम किया है फिर चाहे वह गरीब हो, दलित हो या फिर महिलाएं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरह राजस्थान में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस के झूठ और भ्रम का मुखौटा अब उतर जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सात विधानसभा सीटों के हर बूथ पर ‘माइक्रो मैनेजमेंट’ के साथ काम करने की रणनीति बनाई गई है।

राठौड़ ने कहा कि पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है और कार्यकर्ता ही पार्टी की मुख्य ताकत हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता एक परिवार की तरह काम कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के बूथ की मेहनत सभी उपचुनावों पर कमल खिलाएगी।

राजस्थान में झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी, खींवसर, सलूंबर और रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी, खींवसर सीटें लोकसभा चुनाव में विधायकों के निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थीं।

सलूंबर सीट भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा के निधन और रामगढ़ सीट कांग्रेस विधायक जुबैर खान के निधन के कारण खाली हुई थी।

राजस्थान विधानसभा की 200 सीट में से भाजपा के पास 114, कांग्रेस के पास 65, आठ निर्दलीय, बीएपी के खाते में तीन, बसपा के दो और रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) का एक विधायक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर