एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्‍थान : जेलों की सुरक्षा होगी चाक चौबंद, और बैरक बनेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान में जेलों में जरूरी सुविधाएं मजबूत करने व सुरक्षा चाक चौबंद करने के लिए 35.81 करोड़ रुपए मंजूर क‍िए गए हैं। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

देश की खबरें | राजस्‍थान : जेलों की सुरक्षा होगी चाक चौबंद, और बैरक बनेंगी

जयपुर, तीन सितंबर राजस्‍थान में जेलों में जरूरी सुविधाएं मजबूत करने व सुरक्षा चाक चौबंद करने के लिए 35.81 करोड़ रुपए मंजूर क‍िए गए हैं। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बयान में कहा गया है कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की विभिन्न जेलों में आवश्यक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, नवीन निर्माण कार्यों एवं उपकरण खरीद के लिए 35.81 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।

इसमें कहा गया है कि इस स्वीकृति से प्रदेश के 7 जिला कारागृहों में 20.78 करोड़ रूपए की लागत से अतिरिक्त बैरक का निर्माण होगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार विभिन्न केन्द्रीय व जिला कारागृहों में सुरक्षा के लिए 3.68 करोड़ रूपए की लागत से वॉच टॉवर बनेंगे।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कारागृहों कोटा, चूरू व झुन्झुनू में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 2.46 करोड़ रूपए तथा अजमेर, टोंक, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा व हनुमानगढ़ में मुलाकात कक्षों के आधुनिकीकरण के लिए 92.36 लाख रूपए का भी प्रावधान किया गया है।

बयान में कहा गया है कि जिला कारागार धौलपुर में 65.15 लाख रूपए की लागत से भोजनशाला का निर्माण होगा। साथ ही विभिन्न जिलों में 7.30 करोड़ रूपए से सुरक्षा एवं चिकित्सा उपकरण भी खरीदे जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में कारागृहों में सुविधाओं के विस्तार के लिए घोषणा की थी। गहलोत ने 35.81 करोड़ रूपये के अलावा इस वित्तीय वर्ष में 20.80 करोड़ रूपये के अतिरिक्त बजट प्रावधान के लिए भी सहमति दी है।

पृथ्‍वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).