Rajasthan: मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में स्कूल वैन चालक गिरफ्तार

जयपुर में सात वर्षीय मासूम के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में निजी स्कूल के वैन चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Photo Credits: PTI

जयपुर, 10 दिसंबर जयपुर में सात वर्षीय मासूम के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में निजी स्कूल के वैन चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. झोटवाड़ा थाने के प्रभारी किशन लाल बिश्नोई ने रविवार को बताया कि पीड़िता एक निजी की छात्रा है और उसके पिता ने शुक्रवार को स्कूल संचालक, प्रधानाचार्य और वैन चालक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था.

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी), (सामूहिक दुष्कर्म) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि वैन चालक अब्दुल मजीद (50) को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया और मामले में पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों से भी पूछताछ कर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना तीन माह पहले की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Fire: राजस्थान के नीमराना में भीषण आग का तांडव, कबाड़ गोदाम में जलकर 4 की मौत, दो मासूम बच्चियां भी शामिल (Watch Video)

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

TCS Nashik Case: नासिक टीसीएस मामले में महिला आयोग के सामने पीड़िता का नया खुलासा, ऑफिस के Wi-Fi पासवर्ड भी थे अश्लील