देश की खबरें | राजस्थान: कई इलाकों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, बाड़मेर में पारा 45.6 डिग्री पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई इलाकों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी रही और रविवार को बाड़मेर में पारा सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
जयपुर, छह अप्रैल राजस्थान के कई इलाकों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी रही और रविवार को बाड़मेर में पारा सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक 45.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सबसे ज्यादा है।
बाड़मेर में तीन अप्रैल, 1998 को तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो अब तक का सबसे अधिक था।
वहीं जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.2 डिग्री, जोधपुर में 43 डिग्री, कोटा में 42.4 डिग्री और जालोर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है।
विभाग ने बताया कि छह-सात अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तक जा सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

