एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान : आरएएस अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव बने मुख्यमंत्री के ओएसडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव को शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विशेष अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया।

देश की खबरें | राजस्थान : आरएएस अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव बने मुख्यमंत्री के ओएसडी

जयपुर, 16 दिसंबर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव को शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विशेष अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया।

इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर शनिवार को जारी आदेश के अनुसार पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षारत योगेश कुमार श्रीवास्तव का स्थानान्तरण/ पदस्थापन विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री राजस्थान जयपुर के पद पर राज्य हित में तुरंत प्रभाव से किया जाता है।

2008 बैच के आरएएस अधिकारी श्रीवास्तव 14 दिसंबर से पदस्थापन्न की प्रतिक्षा में (एपीओ) थे। इससे पहले, वह नयी दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उप सचिव थे।

वहीं कार्मिक विभाग ने चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को आगामी आदेशों तक पदस्थापन प्रतीक्षा में रखा जाने के आदेश जारी किये है।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, मुख्यमंत्री के सचिव गौरव गोयल, मुख्यमंत्री की सचिव आरती डोगरा, मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव राजन विशाल को शनिवार को आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशो (एपीओ) की प्रतीक्षा में रखा गया है।

भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कुछ समय बाद विभाग ने तीन आईएएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय में अस्थाई प्रभार दे दिया।

आईएएस अधिकारी टी. रविकांत को शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव का प्रभार दिया गया वहीं आनंदी को मुख्यमंत्री के सचिव और डॉ सौम्या झा को अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).