देश की खबरें | राजस्थान : आने वाले दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मानसून की सक्रियता के कारण बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में धौलपुर जिले की कई जगहों पर बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
जयपुर, 24 जुलाई राजस्थान में मानसून की सक्रियता के कारण बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में धौलपुर जिले की कई जगहों पर बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग के मुताबिक, इस दौरान सर्वाधिक बारिश धौलपुर के सरमथुरा में 120 मिलीमीटर (मिमी), अलवर के बहादुरपुर में 96 मिमी, राजगढ़ में 85 मिमी, जयपुर के शाहपुरा में 75 मिमी, अलवर में 66 मिमी व हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक चूरू में 36 मिलीमीटर, डूंगरपुर में 28.5 मिमी, अलवर में 27.4 मिलीमीटर, करौली में 11.5 मिमी, माउंट आबू में 11.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विभाग के अनुसार, बुधवार को फलोदी में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर बाड़मेर में 39 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर-गंगानगर में 37.3 डिग्री सेल्सियस, राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों में दिन का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
वहीं अधिकांश स्थानों पर बीती रात का तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में परिवर्तित हो गया है और मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर, सीकर से होकर गुजर रही है।
उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से बुधवार को भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि आगामी चार-पांच दिन पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2024 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

