एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत, पति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि सीमा चौहान (28) और उसके पति कुलदीप सिंह अपनी मोटरसाइकिल से मध्य प्रदेश जा रहे थे। हादसा राजमार्ग पर स्थित एक फैक्टरी के पास हुआ।

देश की खबरें | राजस्थान: सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत, पति घायल

पुलिस ने बताया कि सीमा चौहान (28) और उसके पति कुलदीप सिंह अपनी मोटरसाइकिल से मध्य प्रदेश जा रहे थे। हादसा राजमार्ग पर स्थित एक फैक्टरी के पास हुआ।

सीमलिया पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दलपत सिंह ने बताया कि वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर से दोनों (गर्भवती महिला और उसका पति) सड़क पर गिर गए, जिससे वे घायल हो गए। दंपति को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया जहां सीमा को मृत घोषित कर दिया गया जबकि कुलदीप को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

एसएचओ ने बताया कि मूल रूप से कोटा की रहने वाली सीमा की शादी पिछले साल अप्रैल में कुलदीप से हुई थी। वह छह महीने की गर्भवती थी और कुछ समय से अपने मायके रह रही थी।

प्रभारी निरीक्षक सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के गुना जिले का रहने वाला कुलदीप बृहस्पतिवार शाम को अपनी पत्नी को वापस लेने के लिए कोटा आया था।

उन्होंने बताया कि दोनों शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल से मध्य प्रदेश स्थित अपने घर के लिए निकले थे तभी कोटा-बारां राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि सीमा का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया है और आरोपी चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).