एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक ट्रक से चावल के कट्टों की आड़ में तस्करी कर लाए गए 21 क्विंटल 78 किलो 800 ग्राम अफीम डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब तीन करोड़ 50 लाख रुपये है।

देश की खबरें | राजस्थान: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

जयपुर, 19 मई राजस्थान पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक ट्रक से चावल के कट्टों की आड़ में तस्करी कर लाए गए 21 क्विंटल 78 किलो 800 ग्राम अफीम डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब तीन करोड़ 50 लाख रुपये है।

पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध) दिनेश एमएन ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सीकर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को ट्रक से मादक पदार्थ जब्त कर चालक अशोक बिश्नोई (31) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ 50 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि पुलिस दल को जानकारी मिली थी कि अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त लेकर एक ट्रक बीकानेर की ओर जा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस को आगे नाकाबंदी कर लक्ष्मणगढ़ की ओर से आ रहे दिल्ली नंबर के ट्रक को रोक लिया।

उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें रखे चावल के 84 कट्टों के नीचे छिपाकर रखे गये 137 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 21 क्विंटल 78 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी चालक अशोक बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि ट्रक मालिक हरिराम जाट एवं सुभाष विश्नोई ट्रक में मादक पदार्थ लदवाकर लाए थे। दोनों व्यक्ति एक कार में ट्रक के आगे चल रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ से भरे ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी हरिराम बिश्नोई और सुभाष बिश्नोई की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2024 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).