देश की खबरें | राजस्थान पुलिस ने पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों में से एक को बेंगलुरु से पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों में से एक भूपेंद्र सारण को बृहस्पतिवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से पकड़ा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 23 फरवरी राजस्थान पुलिस ने द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों में से एक भूपेंद्र सारण को बृहस्पतिवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से पकड़ा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारिक बयान के अनुसार, सारण के बारे में जानकारी जुटाने के लिए एटीएस, एसओजी और जोधपुर ग्रामीण पुलिस के दल पिछले छह दिनों से बेंगलुरु में डेरा डाले हुए थे और उसकी आवाजाही के बारे में पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसे आज बेंगलुरु हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया गया।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर में पेपर लीक का मामला दर्ज किया गया था। बयान में कहा गया है कि सीआईएसएफ की टीम ने उसकी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई थी।

पिछले साल दिसंबर में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में 37 अभ्यर्थियों समेत कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पेपर लीक मामले में पिछले साल दिसंबर में उदयपुर पुलिस ने एक बस को रोका था जिसमें परीक्षार्थी परीक्षा देने जा रहे थे। परीक्षार्थियों के पास से प्रश्न पत्र मिलने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी हैं और गिरफ्तारी से बच रहे थे।

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन शाखा ने पेपर लीक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले के आरोपी भूपेंद्र सारण के जयपुर में घर में किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\