एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: युवक की पीट पीट कर हत्या मामले में एक आरोपी हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भिवाड़ी में मामूली विवाद के बाद एक युवक को लाठियों से इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। इस बाबत पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को हिरासत में लिया।

देश की खबरें | राजस्थान: युवक की पीट पीट कर हत्या मामले में एक आरोपी हिरासत में

जयपुर, तीन जनवरी राजस्थान के भिवाड़ी में मामूली विवाद के बाद एक युवक को लाठियों से इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। इस बाबत पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को हिरासत में लिया।

भिवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बुधवार को बताया कि फूलबाग इलाके के घटाल में मंगलवार को मामूली विवाद के बाद एक कार में सवार कुछ युवकों ने अफसर अली (24) के साथ मारपीट की।

उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले युवकों में शामिल आशीष ने अफसर अली पर लाठियों से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।

सैनी ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि बिहार निवासी अफसर अली और उसका साथी तोहिबुल मंगलवार को खाना खाने जा रहे थे तभी सड़क पर उनकी कार सवार तीन युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद तीनों ने अफसर अली के साथ मारपीट की और बाद में आशीष ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल अली को उसके साथी ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सैनी ने बताया कि बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर एक आरोपी आशीष को हिरासत में ले लिया गया है।

सैनी ने बताया कि कार सवार तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).