एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: अनुचित तरीके से परीक्षा पास कर एलडीसी बने नौ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने उच्च न्यायालय कनिष्ठ सहायक/एलडीसी भर्ती परीक्षा में कथित तौर पर अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर नौकरी प्राप्त करने वाले नौ कनिष्ठ सहायकों (एलडीसी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान: अनुचित तरीके से परीक्षा पास कर एलडीसी बने नौ लोग गिरफ्तार

जयपुर, 29 जनवरी राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने उच्च न्यायालय कनिष्ठ सहायक/एलडीसी भर्ती परीक्षा में कथित तौर पर अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर नौकरी प्राप्त करने वाले नौ कनिष्ठ सहायकों (एलडीसी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि परीक्षा में शामिल हुए 18 से अधिक अन्य लोगों की भूमिका संदिग्ध है और मामले की जांच की जा रही है।

अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) वी.के. सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि राजस्व अधिकारी और अधिशासी अधिकारी (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी पोरव कालेर ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसके गिरोह ने फर्जी तरीके से उच्च न्यायालय कनिष्ठ सहायक परीक्षा का प्रश्न पत्र हासिल कर ब्लूटूथ के जरिए अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र हल करवाया था।

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस की 10 टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बीकानेर और उदयपुर समेत नौ जिलों में छापेमारी की। उच्च न्यायालय कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 12 से 19 मार्च 2023 के बीच आयोजित की गई थी और 2800 से अधिक पदों के लिए परिणाम 11 जून 2023 को घोषित किये गये थे।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान द्रोपदी सिहाग (बीकानेर), सुनीता (गंगानगर), उमेश तंवर (बीकानेर), सुमन भूकर (हनुमानगढ़), बीरबल जाखड़ (नागौर), सुरेश (नागौर), राकेश कस्वा (बीकानेर), विभीषण और रामलाल (नागौर) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना पोरव कालेर वर्तमान में राजस्व अधिकारी और अधिशासी अधिकारी (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के प्रश्न पत्र लीक मामले में कथित भूमिका के कारण जेल में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2025 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).