देश की खबरें | राजस्थान : जैसलमेर में व्यक्ति की हत्या, शव पानी की टंकी में मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को खेत में बनी डिग्गी (पानी की टंकी) में फेंक दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जैसलमेर, चार जुलाई राजस्थान में जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को खेत में बनी डिग्गी (पानी की टंकी) में फेंक दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान भजनलाल (35) के रूप में हुई है। वह चारपाई पर सो रहा था तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पुलिस ने कहा, ‘‘हमलावरों ने उसके सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शव को खेत में बनी पानी की टंकी में फेंक दिया गया। ’’
स्थानीय किसानों ने बृहस्पतिवार शाम टंकी में शव को तैरता हुआ देखा और तुरंत मोहनगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। नाचना के वृत्ताधिकारी गजेंद्र सिंह पुलिस टीमों के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

