देश की खबरें | राजस्थान के मंत्री को धमकी, उनसे पैसा मांगा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के आपदा राहत मंत्री और खाजूवाला बीकानेर से विधायक गोविंद राम मेघवाल को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर फोन पर धमकी देते हुए हुए 70 लाख रूपये की जबरन वसूली मांगी है।

बीकानेर/जयपुर, आठ जून राजस्थान के आपदा राहत मंत्री और खाजूवाला बीकानेर से विधायक गोविंद राम मेघवाल को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर फोन पर धमकी देते हुए हुए 70 लाख रूपये की जबरन वसूली मांगी है।

बीकानेर में पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान बीकानेर के पास ही एक चक छोटे गांव के सेठी राम उर्फ सुनील बिश्नोई के रूप में की गयी है जो इस समय मलेशिया में है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने राज्य के आपदा राहत मंत्री मेघवाल को मंगलवार को उस समय फोन किया जब वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उदयपुर के एक होटल में रुके हुए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

बीकानेर के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बुधवार शाम बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि फोन मलेशिया से किया गया और फोनकर्ता से जुड़े उनके परिजनों सहित दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी बिश्नोई ढाई साल पहले अपने तीन दोस्तों अमन बिश्नोई, अमरजीत और राकेश कुमार के साथ मलेशिया गया था। वह वहां सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने लगा। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि अमरजीत और अमन बिश्नोई लौट आए हैं, लेकिन राकेश और सेठी राम फिलहाल मलेशिया में काम कर रहे हैं।

ओमप्रकाश ने बताया कि अमरजीत, अमन और 12 अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, 'इसकी जांच की जा रही है कि क्या आरोपियों के किसी अपराधी गिरोह से संबंध हैं।

बीकानेर के पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने कहा कि फोन करने वाले ने खुद को सोपू गिरोह का सदस्य बताया और मंत्री को धमकाया। उसने मेघवाल से 70 लाख रुपये की मांग की और बीकानेर में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए धमकाया। पुलिस ने बीकानेर की व्यास कॉलोनी में मंत्री के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मंगलवार शाम को जब फोन किया गया तो मंत्री अन्य कांग्रेस विधायकों और मुख्यमंत्री गहलोत के साथ उदयपुर के एक होटल में ठहरे हुए थे। मंत्री बुधवार को गहलोत के साथ उदयपुर से जयपुर लौटे।

स. कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\