Rajasthan: कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव और लाल चंद कटारिया सहित कई कांग्रेस नेता रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये.
जयपुर,10 मार्च : लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव और लाल चंद कटारिया सहित कई कांग्रेस नेता रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये.
कांग्रेस के पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी बैरवा, पूर्व निर्दलीय विधायक और गुजरात की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल के बेटे आलोक बेनीवाल, कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी, पार्टी नेता रामपाल शर्मा, रिजु झुनझुनवाला और अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए. यह भी पढ़ें : Haryana: हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ी, खड़गे से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल
32 senior leaders of congress including 2 former ministers and 4 former MLAs joined #BJP today in #Rajasthan. pic.twitter.com/RVnhvVGCOP— All India Radio News (@airnewsalerts) March 10, 2024
जयपुर में भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इन नेताओं का स्वागत किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

