Rajasthan Shocker: एलपीजी से भरे टैंकर की ट्रक से टक्कर, 4 जिंदा जले

राजस्थान के अजमेर जिले में बृहस्पतिवार रात एक सड़क हादसे में चार लोग जिंदा जल गए जबकि एक अन्य घायल हुआ है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के रानी बाग रिजॉर्ट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर यह हादसा उस समय हुआ जब एलपीजी से भरे टैंकर की टक्कर संगमरर ले जा रहे ट्रक से हो गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PixabayI)

जयपुर, 17 फरवरी : राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर जिले में बृहस्पतिवार रात एक सड़क हादसे में चार लोग जिंदा जल गए जबकि एक अन्य घायल हुआ है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के रानी बाग रिजॉर्ट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर यह हादसा उस समय हुआ जब एलपीजी से भरे टैंकर की टक्कर संगमरर ले जा रहे ट्रक से हो गई. उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद लगी आग की चपेट में दोनों वाहन आ गए, जिससे चार लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया.

एलपीजी टैंकर से लगी आग ने आस-पास की दुकानों और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा. अजमेर के पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने कहा, "दुर्घटना में चार लोग जिंदा जल गए और एक अन्य घायल हो गया. यह भी पढ़ें : Delhi Shocker: चमत्कार! वाशिंग मशीन में 15 मिनट तक वॉश होता रहा बच्चा, 7 दिन कोमा में रहने के बाद मौत को दी मात

आसपास की दुकानों और घर भी आग की चपेटमें आ गए." उन्होंने कहा कि देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया और अब राजमार्ग पर यातायात सामान्य हो गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस टीम नुकसान का आकलन कर रही है और शवों की शिनाख्त की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट