एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान : जयपुर के आवासीय इलाके में घुसा तेंदुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में शनिवार को उस समय लोगों में दहशत फैल गई जब एक तेंदुआ भटककर रिहायशी इलाके में घुस आया।

देश की खबरें | राजस्थान : जयपुर के आवासीय इलाके में घुसा तेंदुआ

जयपुर, सात दिसंबर राजस्थान की राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में शनिवार को उस समय लोगों में दहशत फैल गई जब एक तेंदुआ भटककर रिहायशी इलाके में घुस आया।

यह तेंदुआ एक बगीचे से निकलकर सड़क पर आ गया और तीन लोगों पर हमला कर दिया। इलाके में काफी लोग जमा हो गए और उसका पीछा करते हुए उसका वीडियो बनाने लगे।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग, पुलिस और नागरिक सुरक्षा दल मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उप वन संरक्षक जगदीश गुप्ता ने बताया कि विद्याधर नगर में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी। एक बगीचे में उसे देखा गया।

उन्होंने बताया कि तेंदुए को 'रेस्क्यू' करने के लिए टीम मौके पर गई है।

गुप्ता ने बताया कि नाहरगढ़ वन क्षेत्र का बड़ा हिस्सा विद्याधर नगर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। ऐसे में भोजन या पानी की तलाश में बाहर निकलने वाले तेंदुए इस इलाके में आ सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2024 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).